|
अबतक की सबसे बड़ी भोजपुरी फ़िल्म विधाता का मुहूर्त भरत
शाह के हाथों संपन्न

सुप्रतिष्ठित फ़िल्म फईनेंसर व मशहूर हीरा व्यापारी भरत शाह ने आज यहाँ पहली
बार किसी भोजपुरी फ़िल्म का मुहूर्त किया. पीके मूवीज व क्रेजी क्रिएशन के बेनर
तले बनने वाली इस फ़िल्म का नाम है -विधाता जिसके निर्माता हैं - प्रतिभा सिंह
व आसिफ खान. निर्देशक हैं - उमर खान. इस फ़िल्म की सबसे बड़ी खासियत यही है की
इसमें भोजपुरी के सभी बड़े स्टार काम कर रहे हैं और बताया जा रहा है की यह अबतक
की सबसे बड़े बजट की फ़िल्म है. भरत भाई शाह दोपहर करीब एक बजे आये और परंपरागत
तरीके से पवित्र नारियल तोड़कर फ़िल्म का मुहूर्त किया. इस अवसर पर भरत भाई शाह
ने निर्माता द्वय प्रतिभा सिंह व आसिफ खान को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा की
आज यह सिनेमा, क्षेत्रीय सिनेमा नहीं रहा, बल्कि यह बहुत आगे बढ़ गया है और वे
भी भोजपुरी फिल्में बनाने की इच्छा रखते हैं. उन्होंने प्रतिभा सिंह व आसिफ खान
के साथ ही शीघ्र चार बडी भोजपुरी फिल्में बनाने की घोषणा की. कार्यक्रम पहले से
मुम्बई के सबसे बडे एम्पायर स्टूडियो में तय था जिसमे हिन्दी व भोजपुरी दोनों
फ़िल्म जगतों से नामी गिरामी लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. भरत शाह के अलावा
कार्यक्रम में आने वाले लोग थे - फ़िल्म वितरक प्रदीप सिंग, अभय सिन्हा, दिलीप
धन्वानी, निर्माता-निर्देशक मोहनजी प्रसाद, सुनील बूबना, सुपर सिनेमा के संपादक
विकास मोहन, जय प्रकाश, संगीतकार स्माइल दरबार व यासीन, गायक उदित नारायण, दीपा
नारायण, गीतकार महबूब, अभिनेता कुनाल सिंग, संगीतकार गुनवंत सेन, सुजीत तिवारी,
बीएन तिवारी, मनीष जैन, निर्माता-वितरक महेश राज, समीर मोहंती, ब्रजेश तिवारी,
गोपाल राय, राज कुमार आर पाण्डेय, पूनम सागर, पप्पू खन्ना, दिव्या देसाई, स्वाती
वर्मा, निराली, पंकज केसरी, रफी अहमद, मक़सूद कोतवाल, जेम्स, एग्नेस, अकरम खान,
राजेश भट्ट, इसरार अहमद, शालिनी, प्रिन्स, प्रमोद पाठक, रामचंद चेलानी, हेमंत
भाई, केतन, गुल अचरा, आशु तिवारी, उमर भाती, सचिन तिवारी. इस फ़िल्म में काम
करने वाले कलाकार हैं - मनोज तिवारी मृदुल, रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ,
नगमा, रानी चटर्जी, पाखी हेगडे इत्यादी. खैर ये सभी लोग तो कार्यक्रम में मौजूद
थे ही, हाँ रवि किशन बाहर होने के कारन नहीं आ पाये. जमीं से उठकर निर्माता बने
निर्माता आसिफ खान ने बताया उनकी फ़िल्म विधाता में हिन्दी फ़िल्म का कोई एक बड़ा
कलाकार होगा जिसके लिए उनकी बात चल रही है. संगीतकार गुनवंत सेन ने बताया की आज
उदित नारायण जी ने इस फ़िल्म के लिए एक गाना गाया है. निर्मात्री प्रतिभा सिंग
के मुताबिक इस फ़िल्म की शूटिंग एक जनवरी से मुम्बई व अन्य कई जगहों पर एकसाथ
शुरू होगी ताकि मार्च में होली पर फ़िल्म को रिलीज किया जा सके, ऐसा उनका
प्रयास है.
|